फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhavalkheda was overall champion

Shahjahanpur News: भावलखेड़ा रहा ओवरऑल चैंपियन

Sun, 01 Dec 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 01 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bhavalkheda was overall champion
नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते वित
शाहजहांपुर। नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की 38वीं जनपदीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमें ओवरऑल चैंपियनशिप ब्लॉक भावलखेड़ा ने जीती, जबकि जलालाबाद उप विजेता रहा। दोनों टीमों के खिलाडि़यों को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन की खेल स्पर्धाओं में व्यक्तिगत प्राथमिक स्तर पर अनिकेत व बालिका मीनाक्षी विजेता रहीं। व्यक्तिगत जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में दिनेश, जबकि बालिका वर्ग में वर्षा व शिवानी को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। सामूहिक प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में ब्लॉक भावलखेड़ा और बालिका वर्ग में जलालाबाद विजयी रहा। सामूहिक जूनियर स्तर पर बालक व बालिका दोनों ही वर्ग में ब्लॉक भावलखेड़ा विजेता रहा। इनके अलावा ओवरऑल चैंपियनशिप के विजेता व उपविजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी, जिनको काफी सराहा गया। इस मौके पर बीएसए दिव्या गुप्ता, शिक्षक नेता देवेश वाजपेयी, ऋषिकांत वाजपेयी, मंगरे लाल, धर्मंद्र शर्मा, रत्नाकर दीक्षित, भुवनेश गुप्ता, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed