{"_id":"69405e2ccf2af703a70b7957","slug":"bhartiya-kisan-union-bku-workers-staged-a-protest-to-demand-the-opening-of-the-nigohi-road-crossing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160428-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निगोही मार्ग की क्रॉसिंग खोलने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निगोही मार्ग की क्रॉसिंग खोलने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
तिलहर में रेलवे फाटक के पास धरना पर बैठे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जांच करती स्वास्थ्य टीम।
तिलहर। निगोही मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बंद होने के बावजूद रेलवे क्रॉसिंग नही खोले जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार से क्रॉसिंग के पास बेमियादी धरना फिर शुरू कर दिया। धरने में कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में किसान और दुकानदार शामिल हुए। मांग के समर्थन में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा भी धरनास्थल पर पहुंचे।
रेलवे फाटक खोले जाने की मांग को लेकर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह पूर्व भी क्रॉसिंग पर बेमियादी धरना शुरू किया था। यह अलग बात रही कि उसी दिन धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया और उन्हें क्रॉसिंग जल्द खुलवाने का आश्वासन देकर धरना खत्म करा दिया।
तब से सात दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दोबारा धरना शुरू कर दिया। चूंकि, क्रॉसिंग बंद होने से आसपास के दुकानदार और ग्रामीण भी परेशान हैं, इसलिए वह भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गए।
विज्ञापन
धरने का नेतृत्व करते हुए संगठन के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज के रेलवे लाइन के ठीक ऊपर वाले हिस्से पर गर्डर रखने के लिए रेलवे फाटक को दो माह के लिए बंद किया गया था, लेकिन पांच माह बीतने पर भी फाटक नहीं खोला गया। पूर्व विधायक ने कहा कि रेलवे फाटक का बंद रहना क्षेत्रीय जनता के लिए विकराल समस्या बन गई है। इसलिए प्रशासन इस ओर तत्काल ध्यान दे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक रेलवे फाटक नहीं खोला जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।