फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhakiyu started picketing in protest against power cut

बंडा में बिजली कटौती को लेकर भाकियू ने शुरू किया धरना

Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu started picketing in protest against power cut
पुवायां। बंडा बिजली उपकेंद्र के कई फीडर 30 जून से बंद होने, लो वोल्टेज सहित बिजली से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर किसानों ने भाकियू चढ़ूनी गुट के बैनर तले बंडा के बिजली उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरविंदर सिंह मोमी ने किसानों से कहा कि बंडा के बिजली उपकेंद्र से लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे धान की फसल सूख रही है। उपकेंद्र के तीन फीडर 30 जून से बंद हैं। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नानकपुरी फीडर 25 से 30 किमी लंबा होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या है, किसान लंबे समय से समस्या का समाधान कराने को कह रहे हैं लेकिन अधिकारी चुप बैठे हैं। इससे पूर्व नानकपुरी फीडर को नानकपुरी उपकेंद्र से जोड़ने का प्रस्ताव था, लेकिन अधिकारियों की शिथिलता से काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन

किसानों ने मांग रखी कि रसूलपुर गढ़िया से हाईटेंशन लाइन के नीचे जाल नहीं लगाया तो नीचे गुजर रही केबलों पर तार गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। चेतावनी दी गई कि समस्याओं का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान रंजीत सिंह, प्रेम सिंह, जसप्रीत सिंह, कालीचरन, त्रिलोक सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed