फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhakiyu performed in the collectorate

भाकियू ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 22 Mar 2017 12:00 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu performed in the collectorate
प्रदशऱ्न - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
 सामान्य धान से तीन गुना अधिक पानी से तैयार होने वाला साठा धान की खेती पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद भाकियू के शिष्टमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन

बता दें कि भाकियू के विभिन्न गुट साठा धान की खेती पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर पहले भी कई बार प्रदर्शन करके अफसरों को ज्ञापन दे चुके हैं। इस मांग का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने साठा धान की नर्सरी डालने वाले किसानों को नोटिस भी जारी किए, लेकिन इसी बीच, साठा के पक्षधर किसानों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शरण लेकर वहां से प्रशासनिक रोक के विरुद्ध स्थगनादेश हासिल कर लिया। लिहाजा साठा की रोपाई पर रोक नहीं लग सकी। इसी के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर फिर से उतरने को बाध्य हो गए। ज्ञापन में साठा को अप्राकृतिक फसल बताते हुए कहा गया है कि जून में कटने वाले साठा धान को कृषि विभाग कोई फसल नहीं मानता और न ही सरकार की ओर से इसकी खरीद की कोई व्यवस्था है। साठा के कारण जायद की दलहनी फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में रंजीत सिंह, शिशुपाल सिंह यादव, बालकराम वर्मा, रामचंद्र गंगवार, अखंड प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, उदयवीर सिंह, छुट्टन अंसारी, सुखवीर सिंह, राजवीर सिंह पाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed