{"_id":"6824f58843fb933d910cd298","slug":"bhakiyu-leader-attacked-and-threatened-due-to-land-dispute-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-143830-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जमीन की रंजिश में भाकियू नेता पर किया हमला, धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जमीन की रंजिश में भाकियू नेता पर किया हमला, धमकाया
Thu, 15 May 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 15 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा थाना परिसर में धरने पर बैठे भाकियू राष्ट्रीयतावादी के कार्यकर्ता। संवाद
मीरानपुर कटरा। जमीन की रंजिश में मिल्कीपुर खैरपुर गांव में बुधवार सुबह कुछ लोगों ने भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के संगठन मंत्री जीशान रजा पर हमला कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर यूनियन के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। भाकियू नेता जीशान रजा ने बताया कि वह बुधवार सुबह अपनी मां की कब्र पर फातिहा पढ़ने कब्रिस्तान गए थे। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिले गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया।
वह कुछ समझ पाते कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर डंडों और लात-घूंसाें से हमला कर दिया। इस दौरान एक हमलावर ने अवैध शस्त्र दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर यूनियन के तमाम कार्यकर्ता थाने में जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहीं धरना दे दिया।
विज्ञापन
यूनियन के कार्यकर्ताओं को प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने जल्द कार्रवाई होने का आश्वासन देकर शांत किया। इस बीच, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार जांच पूरी होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। धरना में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया, तहसील अध्यक्ष राम नरेंद्र, सोनू मिश्रा, हरपाल, पूर्व प्रधान शब्बन खां, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।