{"_id":"5dd1906b8ebc3e54c851efb5","slug":"bhajan-sandhya-shahjahanpur-news-bly3844736164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणों में
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राधे नाम का गुणगान कर सुर्खियों में आने वाली बरसाना की पूर्णिमा जी (पूनम दीदी) ने शहर के मोहनगंज में राधे नाम संकीर्तन से धूम मचा दी। टीम के साथ शहर पहुंचीं पूर्णिमा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में गुरु वंदना के बाद भजन सुनाने शुरु किए तो भक्त भावविभोर होकर झूम उठे।
मालगोदाम मार्ग स्थित मोहनगंज में जब साध्वी पूर्णिमा ने मंगला चरण के बाद सारे तीरथ धाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में नामक गुरु वंदना की तान छेड़ी तो महिलाएं-पुरुष मगन हो उठे। इसके बाद उन्होंने श्रोताओं को अपने से जोड़ने के लिए हरि मैं जैसो-तैसो तेरो, नाथ मैं जैसो-तैसो तेरो.. संकीर्तन कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने श्रोताओं की फरमाइश पर चर्चित भजन- मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा.., सामने आओगे या आज भी परदा होगा.., सुनाकर भक्तों के मन को टटोला।
इससे पूर्व उनकी टीम के गायक सदस्यों ने भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय बनाने का काम किया। आयोजन में पवन ग्रोवर, डॉ. हरचरन सिंह दुआ, मनमोहन अरोरा, राज कुमार धवन, प्रांशुल सक्सेना, राजेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा।