{"_id":"5db88ade8ebc3e012d681fcb","slug":"bhaiya-duug-shahjahanpur-news-bly382024732","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम नहीं आए प्रशासन के इंतजाम, बहनों को घंटों उलझाए रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम नहीं आए प्रशासन के इंतजाम, बहनों को घंटों उलझाए रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। भइया दूज पर जाम न लगे इसको लेकर प्रशासन की ओर से किए सारे इंतजाम धरे रह गए। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से लेकर शहर और कस्बों तक बहनें जाम के झाम में फंसी रहीं। शाहजहांपुर-बीसलपुर रोड निगोही कस्बे में करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं खुदागंज में मुख्य चौराहे पर करीब चार घंटे जाम रहा। नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे फाटक पर रुक-रुककर कई बार जाम लगा। शहर में सड़कों पर भीड़ बढ़ी तो रोडवेज बसें भी जाम में फंसी रहीं।
निगोही। शाहजहांपुर-बीसलपुर रोड पर कस्बे के बीच बना कैमुआ पुल संकरा होने से वन-वे ट्रैफिक ही चल पाता है। पुल संकरा होने से वहां अक्सर जाम लग जाता है। मंगलवार को भइया दूज होने के बावजूद पुल पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस नहीं लगाई गई। पुलिस न होने पर दोनों तरफ से वाहन घुसने पर सुबह नौ बजे जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। कहीं तब जाकर पुलिस की नींद टूटी। रोड पर जाम लगा होने से दो पहिया वाहन सवार लोगों को खेतों से होकर गुजरना पड़ा। कच्चा और ऊबड़ खाबड़ रास्ता होने से कई लोग गिरते नजर अए। जाम विकराल होने पर पुलिस ने छोटे चौपहिया वाहनों को खुदागंज मार्ग के गांव ऐठापुर, डींग, हमजापुर होते हुए निकाला। पुलिस के कड़ी मशक्कत करने पर शाम करीब पांच बजे जाम खुल सका।
खुदागंज। कस्बे मेें मुख्य चौराहे पर सुबह नौ बजे से ही जाम की स्थिति बन गई। लगभग एक बजे तक चौराहे से रेंग-रेंगकर वाहन आगे निकाले गए। तमाम वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। लोग जल्दी जाने के चक्कर में अपना वाहन इधर-उधर से घुसा दे रहे थे। शहर के मुख्य चौराहे पर जाम लगा होने के बावजूद काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हालात काफी बिगड़ चुके थे। मुख्य चौराहे से वाहन बीसलपुर, फरीदपुर, मीरानपुर कटरा, निगोही की ओर जाते हैं। चौराहे पर भीड़ बढ़ने पर अक्सर जाम लग जाता है। बावजूद इसके चौराहों पर पहले से व्यापक पुलिस का इंतजाम नहीं किया गया था, जिससे समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे फाटक पर लगभग रोजाना ही जाम लगता है। मंगलवार को भी ट्रेन आने के समय जैसे ही फाटक बंद हुआ, कुछ ही देर में वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती थीं। फाटक खुलने के बाद हर कोई अपने-अपने वाहनों को जल्दी निकालने की होड़ में लग गया। इस वजह से दोबारा जाम लग गया। वहां यह स्थिति दिन में कई बार बनी।
जैतीपुर। भइया दूज पर वाहनों की बढ़ती भीड़ की वजह से जैतीपुर क्षेत्र से दातागंज, बदायूं, फतेहगंज पूर्वी होते हुए बरेली जाने वाली सिंगल रोड पर क्षेत्र के गांव खेड़ा-बझेड़ा व नवादा मोड़ चौराहा पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। जैसे ही कोई बड़ा वाहन उधर से गुजरता वैसे ही चौराहों पर जाम लग जाता था। पुलिस पहले से सतर्क रहती तो जाम से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता। घंटों जाम में फंसे रहने की वजह से बहनें देर से भाई के पास पहुंच पाईं।
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस मुस्तैद रहती है। बावजूद इसके मंगलवार को रोडवेज पर रेलवे स्टेशन, पुवायां, निगोही को जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। काफी देर तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। यही हाल टाउनहाल ओवर ब्रिज पर भी रहा। चौक इलाके में राजघाट पुलिस चौकी के पास जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करने पड़ी। यहां से वाहन केरूगंज और कनौजिया चौराहा की ओर आ-जा रहे थे।