फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhainsi Bridge: Ban on paper, heavy vehicles running in reality

कागजों में भैंसी पुल पर रोके गए भारी वाहन, आवागमन बरकरार

Tue, 12 Apr 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhainsi Bridge: Ban on paper, heavy vehicles running in reality
भैंसी नदी के पुल से गुजरते भारी वाहन - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर खुटार-पुवायां के बीच भैंसी नदी के पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। पुल के पास और पुवायां के राजीव चौक पर इसके लिए बोर्ड भी लगा दिए हैं, लेकिन पुल से भारी वाहनों का आवागमन थमा नहीं है। सोमवार को पूरे दिन पुल से ओवरलोड ट्रक, टैंकर, बस आदि निकलते रहे।
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने का भैंसी नदी पर बना पुल बेहद ही जर्जर हालत में हैं। पुल पर लोहे के गर्डर पर लकड़ी के पटले और पटलों के ऊपर लोहे की चादर डालकर बनाया गया है। पुल के लकड़ी के कई पटले टूट चुके हैं और पूरब की ओर से पुल की दीवार में गहरी दरारें पड़ गईं हैं। लोहे की चादर को हर हफ्ते सही कराना पड़ रहा है। दो अप्रैल को पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने पुल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन

इसके बाद एनएचएआई के इंजीनियरों ने पुल का निरीक्षण किया और पुल की हालत को अत्यंत खराब मानते हुए पुल को भारी वाहनों के लिए बंद करने की संस्तुति की थी। इसके बाद एनएचएआई की ओर से पुल के दोनों ओर और पुवायां-खुटार में बोर्ड लगाकर भैंसी पुल को भारी वाहनों के लिए बंद करने की बात कही गई थी। केवल बोर्ड लगा देने से वाहन चालकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल टैक्स और लंबी दूरी के कारण बंडा से नहीं जा रहे वाहन
एनएचएआई अधिकारियों ने बड़े वाहनों को पुवायां से बंडा होते हुए खुटार की ओर निकाले जाने की बात कही है। पुवायां बंडा के बीच एक टोल प्लाजा पड़ता है और दूरी भी करीब 15 किमी बढ़ जाती है। इस कारण भारी वाहन चालक भैंसी पुल के ऊपर से ही वाहन निकाल रहे हैं।

भैंसी पुल की स्थित और उस पर भारी वाहनों के आवागमन से होने वाले खतरों से प्रशासन को अवगत करा दिया है। आवागमन रोकने की जिम्मेदारी पुलिस, प्रशासन की है। पुवायां के पुलिस क्षेत्राधिकारी से भी वार्ता हुई है। उन्होंने बैरियर लगवाने की बात कही है। एक-दो दिन में बैरियर लग जाएगा। -अमित रंजन चित्रांशी, राजमार्ग प्रशासक सह परियोजना निदेशक एनएचएआई बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed