फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Better days ahead for dilapidated roads; proposal for the construction of 30 routes sent to the government.

Shahjahanpur News: खस्ताहाल सड़कों के दिन बहुरेंगे, 30 मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा

Mon, 22 Jun 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Better days ahead for dilapidated roads; proposal for the construction of 30 routes sent to the government.
कांट नगर पंचायत में सड़क पर गड्ढा। संवाद
कांट। लंबे इंतजार के बाद नगर पंचायत क्षेत्र की लगभग 30 सड़कों के पुर्ननिर्माण की कवायद शुरू हो गई है। सड़क निर्माण के लिए नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया गया है। बजट आते ही सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

15 वार्डों की सड़कें खस्ताहाल हैं। सड़कों पर जगह-जगह पर गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते हादसे होने का डर बना रहता है। बारिश होने पर गड्ढों में जलभराव होने से दिक्कत आती है। गत दिनों ददरौल विधायक अरविंद सिंह की मौजूदगी में हुई बोर्ड बैठक में खस्ताहाल सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, जिसे नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी और वार्ड सभासदों की सहमति से मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

ईओ नूरजहां ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति और धनराशि प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे नगर पंचायत क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed