{"_id":"6a457d59378c5e35c40c258d","slug":"besan-gram-flour-under-counterfeit-brands-was-also-supplied-to-neighboring-districts-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-177764-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आसपास के जनपदों में की जाती थी नकली ब्रांड के बेसन की आपूर्ति, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आसपास के जनपदों में की जाती थी नकली ब्रांड के बेसन की आपूर्ति, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 02 Jul 2026 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर के मोहल्ला जियाखेल में एक फर्म में ब्रांडेड बेसन की पैकिंग कर बेचने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फर्म जिले के कई कस्बों में बेसन की आपूर्ति करती थी। साथ ही आसपास के जिलों में भी आपूर्ति की जाती थी।
विज्ञापन
दिल्ली की बेसन कंपनी की ओर से शिकायत की गई थी कि शहर के मोहल्ला जियाखेल में उनके ब्रांड के नाम का इस्तेमाल करके बेसन बनाया जाता है। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में टीम ने फर्म पर छापा मारा। यहां पर संबंधित ब्रांड का बेसन और दाल के साथ विभिन्न ब्रांड के करीब 3600 बोरे बरामद हुए थे। इनको सील कर दिया गया।
विज्ञापन
खाद सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने मौके से सात नमूने लिए थे। इनको जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जनपद के कई कस्बों में बेसन की आपूर्ति की सूचना मिली है। फर्म के अभिलेखों की जांच की जाएगी। इस मामले में आरव उद्योग की प्रोपराइटर अनुराधा अग्रवाल पत्नी विकास अग्रवाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि बेसन में मिलावट की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फर्म के अभिलेखों की जांच से स्पष्ट होगा कि कहां-कहां बेसन भेजा गया है।