फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bengali doctor, injured after colliding with a bull, dies while being taken to Bareilly

Shahjahanpur News: सांड़ से टकराकर घायल हुए बंगाली डॉक्टर की बरेली ले जाते समय मौत

Sat, 17 Oct 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bengali doctor, injured after colliding with a bull, dies while being taken to Bareilly
शंकर सरकार का फाइल फोटो।
मीरानपुर कटरा। कटरा-जलालाबाद राजमार्ग पर फीलनगर गांव के सामने सांड़ से टकराकर बाइक सवार बंगाली डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला बंगशान की रामनगर कॉलोनी निवासी शंकर सरकार (39) मदनापुर में क्लीनिक चलाते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से मदनापुर से घर लौट रहे थे। फीलनगर के सामने खेतों से निकलकर सड़क पर आए सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हेलमेट पहने डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें कटरा के निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया गया। रात करीब दस बजे मिशन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से पत्नी रत्ना सरकार और छह वर्षीय बेटी पीहू सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि छुट्टा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए एसडीएम से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed