फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Beneficiaries of Zero Poverty Scheme will get self employment opportunity in Shahjahanpur

UP: चार साल तक ब्याज रहित लोन... इन लाभार्थियों को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, कलक्ट्रेट में होंगे आवेदन

Thu, 29 May 2025 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 May 2025 03:00 PM IST
सार

अगर आप जीरो पावर्टी योजना के लाभार्थी हैं और स्वरोजगार करता चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इन लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ प्राथमिकता पर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Beneficiaries of Zero Poverty Scheme will get self employment opportunity in Shahjahanpur
डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में जीरो पॉवर्टी योजना के तहत चिह्नित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ प्राथमिकता से दिया जाएगा। 31 मई को कलक्ट्रेट में इच्छुक लोग अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही जीरो पॉवर्टी योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल तो आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऋण की अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये तक है। उद्योग व सेवा से जुड़े कार्यों के लिए इसमें 25 प्रतिशत अनुदान की सुविधा है। आवेदनकर्ता किसी भी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: डीएम हुए 'बीमार' तो जिला अस्पताल की खुली पोल, मरीज बनकर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है शर्त 
साथ ही जरूरी है कि उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ न लिया हो। इसमें मैन्यूफैक्चिरिंग और सर्विस सेक्टर के तहत आने वाले व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रेडिंग इसके अंतर्गत नहीं आती है। चार साल तक ब्याज रहित लोन होता है। चार साल के बाद दस प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। 31 मई को लाभार्थी कलक्ट्रेट में आकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी और ओरिजनल कॉपी, कक्षा आठ पास होने का सर्टिफिकेट लेकर आना होगा।  

जिले को मिला है 1700 का लक्ष्य
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जिले के 17 सौ युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण दिया जाना है। अब तक करीब 11 सौ आवेदन आ चुके हैं। इनमें से सौ से ज्यादा आवेदनकर्ताओं को लोन मिल भी चुका है। बगैर गारंटी और ब्याज के तहत मिलने वाले ऋण को पांच वर्ष में चुकाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed