Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Beheaded body found in a dry well; mystery remains unsolved even with the discovery of an Aadhaar card in a bag.

Shahjahanpur News: सूखे कुएं में मिला सिर कटा शव, बैग में मिले आधार कार्ड से भी नहीं सुलझी गुत्थी

Wed, 18 Nov 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Beheaded body found in a dry well; mystery remains unsolved even with the discovery of an Aadhaar card in a bag.
कलान के सिउड़ी गांव में कुएं में सिर कटा शव ​​मिलने पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
कलान (शाहजहांपुर)। गांव सिउड़ी में मंगलवार को एक खेत के सूखे कुएं से युवक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास मिले बैग में कपड़ों और अन्य सामान के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली। आधार कार्ड पर दर्ज नाम के व्यक्ति के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव कुएं में फेंका गया है। आधार कार्ड के आधार पर खुद को मृत साबित कर भाग जाने की साजिश का एंगल भी जांच में शामिल किया गया है। हालांकि, शव की वास्तविक पहचान और घटना की सच्चाई डीएनए जांच व पुलिस की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गांव के सतीश के खेत में एक ग्रामीण को कुएं से दुर्गंध आई। उसने झांककर देखा तो करीब 30 फुट गहरे कुएं में सिर कटा शव पड़ा था। सूचना पर प्रधान राकेश सिंह ने पुलिस को बुलाया। करीब साढ़े तीन बजे पहुंची पुलिस ने सफाईकर्मियों की मदद से सीढ़ी लगवाकर शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं में कटे सिर की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। शव के पास मिले बैग में कपड़ों के अलावा शीशा, कंघा, सिंदूर की डिब्बी, किताब और मोरपंख भी बरामद हुए। आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर विनोद पुत्र राजा शर्मा निवासी गांव सिउड़ी, थाना कलान दर्ज था। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया, लेकिन वे शव की शिनाख्त नहीं कर सके।

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा और सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कुएं के आसपास 500 से 600 मीटर के दायरे में तलाश की गई, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला। शव चार से पांच दिन पुराना होने का अनुमान है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। कुछ दूरी पर खून के निशान भी मिले हैं।

--

खुद को मृत साबित करने की साजिश का एंगल भी जांच में

पुलिस की शुरुआती जांच में आधार कार्ड पर दर्ज विनोद का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। कलान थाने में उसके खिलाफ वर्ष 2016, 2023 और 2025 में तीन मामले दर्ज हैं। ये मुकदमे छेड़खानी, एससीएसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किए गए थे। वर्ष 2023 के एक मुकदमे में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद वह जेल भी जा चुका है। पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी दूसरे व्यक्ति की हत्या कर उसका सिर काटने और शव कुएं में फेंकने के पीछे विनोद की पहचान छिपाकर खुद को मृत साबित करने की साजिश तो नहीं है। फिलहाल इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।



--डीएनए जांच से होगी शव की पहचान

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतक की वास्तविक पहचान और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। विवेचना चल रही है।

कलान के सिउड़ी गांव में कुएं में सिर कटा शव मिलने पर लगी लोगों की भीड़। संवाद

कलान के सिउड़ी गांव में कुएं में सिर कटा शव मिलने पर लगी लोगों की भीड़। संवाद

कलान के सिउड़ी गांव में कुएं में सिर कटा शव मिलने पर लगी लोगों की भीड़। संवाद

कलान के सिउड़ी गांव में कुएं में सिर कटा शव मिलने पर लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed