फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BEd girls won in tug of war and kho-kho

रस्साकशी और खो खो में बीएड संकाय की छात्राएं जीती

Tue, 28 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
BEd girls won in tug of war and kho-kho
पुवायां के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में बॉलीवॉल प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र - फोटो : POWAYAN
पुवायां। स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेल महोत्सव के तहत अंतर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में विवेकानंद कॉलेज की टीम विजेता और आरएमएल इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी की टीम उप विजेता रही। कैरम बालक वर्ग में आदित्य गुप्ता, गोला फेंक में इम्तियाज खां, भाला फेंक में राहुल मौर्या, डिस्कस थ्रो में उसैदउर्ररहमान, बालिका वर्ग में शतरंज में रिशिका, कैरम में काव्या पटेल, भाला फेंक में पिंकी देवी, चक्का फेंक में अंशिका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन में डबल्स बालक वर्ग से चंचल मिश्रा, आदित्य गुप्ता, सिंगल में विपिन श्रीवास्तव, बालिका वर्ग डबल्स में गार्गी, कोमल, सिंगल वर्ग में इशु पांडे, रस्साकशी और खोखो में बीएड संकाय की छात्राएं विजेता रहीं। खेल प्रतियोगिता का एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार और पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

समापन पर विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में प्राचार्य डॉ. मोहित निगम, डॉ. श्रवण सिंह, डॉ. सचिन श्रीवास्तव, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. आदित्य, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. वीसी दीक्षित, भुवनेश कुमार, कीर्ति गुप्ता, राजेश नारायण, संदीप सिंह, विपिन यादव, हसमत अली, शिम्पी शर्मा, संगीता मिश्रा, उदित टंडन, अभिषेक अवस्थी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed