{"_id":"68aa1523962bfa5eda02c7e1","slug":"beaten-with-sticks-for-protesting-against-extracting-petrol-from-bike-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-151020-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक से पेट्रोल निकालने के विरोध पर डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक से पेट्रोल निकालने के विरोध पर डंडों से पीटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाइक से पेट्रोल निकालने के विरोध में रोजा के हथौड़ा में एक दिन में दो बाहर विवाद हुआ। जमकर मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हथौड़ा गांव निवासी आशीष गौतम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 अगस्त की रात करीब नौ बजे अंकित व जितेंद्र हथौड़ा चौराहे पर खड़ी आकाश की बाइक से तेल निकाल रहे थे। शिकायत करने की बात पर दोनों ने मारपीट की। वहां पर मौजूद दुकानदारों ने उसे किसी तरह बचाया।
इसके बाद वह आलोक के रिक्शा पर ममेरे भाई सिद्धार्थ संग घर जा रहा था। तभी रास्ते में दोनों ने वेदराम, राजीव के साथ मिलकर घेरकर उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट की शिकायत करने गए तो गेट खोलते ही जितेंद्र, राजीव, अंकित, वेदराम ने लाठी-डंडों से गिराकर पीटा।
विज्ञापन
साथ ही आलोक पर भी हमला कर दिया। इस बीच आए बहादुर व बहादुर की पत्नी गुड्डी, मंगेश पत्नी वेदराम व शनि ने भी उन लोगों को पीटा। घर में घुसकर तीन फायर किए। दीवार की आड़ में छिपकर जान बचाई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।