{"_id":"65dce92166321f0c2c0137c4","slug":"be-careful-there-are-dangers-on-the-roads-of-smart-city-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-114059-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संभलकर चलिए, खतरे हैं स्मार्ट सिटी की सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संभलकर चलिए, खतरे हैं स्मार्ट सिटी की सड़कों पर
Tue, 27 Feb 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बेरी चौकी से केरुगंज मार्ग पर ई-बस का पहिया गड्ढे में फंसने के बाद लगा जाम। संवा
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के बाद सड़कें खोखली हो चुकी हैं। इसकी वजह से आए दिन वाहनों पहिये धंस रहे हैं। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खोदाई के दौरान जलापूर्ति की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। सोमवार को भी शहर में ऐसी कई तरह की समस्याएं देखने को मिली।
-- --
फंसा ई-बस का पहिया, लगा जाम
दोपहर करीब दो बजे कमला नर्सिंग होम के सामने सीवर लाइन के चैंबर के पास ही सड़क बैठ गई, जिसमें नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन लिखी ई-बस का पहिया फंस गया। लाख कोशिश के बाद भी चालक ई-बस को निकाल नहीं सका, तब उसमें बैठी सवारी का उतरना पड़ा। ई-बस के फंसे रहने से इस मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। बाद में किसी तरह से ई-बस को निकलवाया गया तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।
-- -- -
गड्ढा होने पर रख दी मेज
चौक से चारखंभा रोड जाने वाली पर जीजीआईसी के पास सीवर लाइन का चैंबर बनाया गया है। इसके होल के करीब ही सड़क बैठने से गड्ढा हो गया। आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन उस गड्ढे के ऊपर मेज रख दी, जिससे कोई वाहन चालक या राहगीर उस गड्ढे में न गिर जाए। दुकानदारों ने बताया कि गड्ढा सुबह दुकान खोलने पर देखा गया। इससे पहले भी कई जगह सड़क धंस चुकी है। लगता है कि बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन
-- -- -
खोदाई दौरान जलापूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हुई
बहादुरगंज पचराहा पर सीवर लाइन का चैंबर बनाने के लिए चल रही खोदाई दौरान जलापूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित हो गई। इसी तरह से अंटा रोड पर गेरा अस्पताल के गली की सीवर लाइन को मेन चैंबर से जोड़ने के लिए सड़क खोदे जाने से जलापूर्ति की लाइन ध्वस्त हो गई, जिससे जलभराव हो गया। जिसमें कोई न गिर जाए इसके लिए लोगों ने यातायात पुलिस के बैरीकेडिंग को ही पलट कर रख दिया।