{"_id":"c86be131b46100b3a0f43293b5b4cd35","slug":"be-aware-of-population-control-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस पर कलक्ट्रेट से पुराना जिला अस्पताल तक जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए जागरूक करने वाली रैली को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीडीओ पुलकित खरे ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट बड़ी समस्या है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इससे तमाम परेशानियां भी जीवन में आती हैं। कहा कि जनजागरूकता के लिए 11 से 14 जुलाई 2015 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत लोगों में जनसंख्या रोकने के लिए विभिन्न प्रकार की गोष्ठी, रैली, साहित्य प्रचार वितरण, सम्मेलन, विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं नुक्कड़ नाटक, कराते हुए प्रचार प्रसार किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. एसके गर्ग ने जनसंख्या वृद्धि दर के आंकड़ों के बारे में बताया। साथ ही उनकी साक्षरता दर के बारे में जानकारी दी। साथ ही सीएमओ कार्यालय के सभागार में गोष्ठी भी हुई। इस मौके पर रोटेरियन डॉ. अजय, समाजसेवी ओरीलाल, डॉ. विजय जौहरी, डॉ. नवीन कुमार, डीपीएम केके शर्मा, पुष्पराज गौतम, इंद्रदेव दीक्षित, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. जेएल गौतम, डॉ. पीके वर्मा, हुदा जेहरा, रंजन श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, राजेश भटनागर आदि मौजूद रहे।