{"_id":"6515727c32b19f1b53040336","slug":"bdo-embroiled-in-controversies-transferred-within-three-months-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-5556-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवादों में घिरे बीडीओ का तीन माह में ही तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवादों में घिरे बीडीओ का तीन माह में ही तबादला
विज्ञापन
सिंधौली। सिंधौली में तैनात बीडीओ अभिषेक अग्रवाल का तीन महीने में मिर्जापुर स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर पूर्व में तैनात रहे संजीव कुमार को यहां भेजा गया है।
बीडीओ अभिषेक अग्रवाल ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में सिंधौली का कार्यभार संभाला था। यहां उनकी पहली पोस्टिंग थी। तीन महीने में कई विवाद सामने आए। क्षेत्रीय प्रधानों ने मनरेगा भुगतान में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। इसके बाद ब्लाॅक प्रमुख के पति मुनेश्वर सिंह की बीडीओ से बहस भी हुई। इसके बाद ग्राम पंचायतों से ट्रॉलियों में छुट्टा पशुओं को भरकर बढ़ेला गांव के गोआश्रय स्थल छोड़ने आए ग्रामीणों से भी बीडीओ की नोकझोंक हुई थी।
बाद में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। पिछले हफ्ते पिलखना प्रधान अमर सिंह से बीडीओ की बहस हो गई थी। अब प्रशासन ने बीडीओ को मिर्जापुर ब्लॉक भेज दिया है। नए बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि कि बृहस्पतिवार को अवकाश होने के कारण वह अगले कार्यदिवस में कार्यभार ग्रहण करेंगे। संवाद