{"_id":"6842ce95d9e1a29e98041ef4","slug":"batteries-for-two-e-buses-have-been-ordered-operations-will-begin-soon-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-145440-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो ई-बसों की बैटरियां मांगवाईं, जल्द शुरु होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो ई-बसों की बैटरियां मांगवाईं, जल्द शुरु होगा संचालन
विज्ञापन
- शहर में संचालित कुल 18 में से सात खराब, लोगों को घंटो कराना पड़ रहा इंतजार
शाहजहांपुर। शहर में सुस्त पड़ी ई-बस सेवा दो दिनों में सुचारु करने की कवायद है। पिछले दिनों दो ई-बसों की बैटरी खराब होने पर यात्रियों को देर तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा था।
शहर में आईं 25 ई-बसों में से छह शहर और बाकी ग्रामीण इलाकों में संचालित की जा रहीं हैं। लंबे रूट पर बस सेवा सफल रही लेकिन शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण और ई-रिक्शों के बेतरतीब संचालन के कारण ई-बसों को सवार नहीं मिल पा रहे थे। इसके बाद एक बस शहर के बजाय ग्रामीण रूट पर चलाई गई। गर्मी में धूप की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़े से बचने के लिए ग्रामीणों ने ई-बसों को खूब पसंद किया।
इस बीच शहर में चलने वाली दो ई-बसों की बैटरियां खराब हो गईं। इसके चलते बसों को ककरा स्थित चार्जिंग प्वाइंट पर खड़ा कर दिया गया। शहर में संचालित 18 ई-बसों में से अब तक सात बसें खराब हो चुकी हैं। इन बसाें के खराब हाेने पर मात्र तीन बसें ही नगर की सड़कों पर दौड़ रहीं है। यात्री ई-बसाें के लिए आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करते रह जाते हैं। अब बैटरियां प्राप्त हो गई हैं। जल्द ही इनका संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
पांच बसें एक साल से खराब
गत वर्ष आई बाढ़ के दौरान पांच बसों में पानी भर गया था। उनकी बैटरी और मॉडयूल खराब हो गए। ये विदेश से आयात की जाएंगी। बसों के खराब होने से राजस्व रुका है और लोगों को भी परेशानी हो रही है।
-शहर के अंदर चलने वाली पांच में दो ई-बसें खराब हो गईं। इन्हें ठीक कराया जा रहा है। बैटरियां मंगवा ली गई हैं। - संदीप लाहा, प्रबंधक, सिटी बस सेवा