फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Barricading done in Collectorate, enrollment from 17

Shahjahanpur News: कलक्ट्रेट में की गई बैरिकेडिंग, नामांकन 17 से

Sat, 15 Apr 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Barricading done in Collectorate, enrollment from 17
निकाय चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग कर दी गई है। संवाद
-नामांकन प्रक्रिया के लिए व्यवस्था देखने निकले अधिकारी, कंट्रोल रूम भी बना
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट में नगर निगम और कांट नगर पंचायत के दावेदारों के होंगे नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके मद्देनजर प्रशासन ने कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग करा दी है। कलक्ट्रेट में नगर निगम और कांट नगर पंचायत के दावेदारों के नामांकन होंगे। शुक्रवार को अधिकारियों ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया।
नगर निगम और कांट नगर पंचायत के नामांकन के लिए स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है। नगर निगम के मेयर के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष संख्या दस में नामांकन होंगे। नगर निगम के सदस्य के लिए वार्ड वार नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं। वार्ड संख्या एक से पांच तक के नामांकन न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट कक्षा संख्या 11 टेबल संख्या-एक पर होंगे। इसी तरह पांच-पांच वार्ड के लिए अलग-अलग कक्ष और टेबल निर्धारित की गई हैं। कांट नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए कलक्ट्रेट स्थित सैनिक बोर्ड मीटिंग हॉल में नामांकन की व्यवस्था की गई है। वहीं नगर पंचायत के वार्डों के सदस्य के नामांकन भी यहीं होंगे। नगर पालिका परिषद जलालाबाद के अध्यक्ष के लिए नामांकन खंड विकास अधिकारी कक्ष में होंगे। सदस्यों के नामांकन ब्लॉक कार्यालय के हॉल में होंगे। इसी तरह अन्य नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नामांकन की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को एडीएम वित्त त्रिभुवन, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय ने कलक्ट्रेट के कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन कक्ष, प्रत्याशियों के आने-जाने के मार्ग, कक्ष न्यायालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग लगवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि बैरिकेडिंग ऐसी लगाई जाए कि भीड़ न एकत्र हो सके। बाद में अधिकारियों ने जीएफ कॉलेज में ईवीएम रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी को कोविड से जुड़े नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैलेट पेपर का रंग निर्धारित
शाहजहांपुर। नगर निगम में मेयर (महापौर) के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से वोट डाले जाएंगे। नगर पालिकाओं और नगर पंचायत के चुनाव में बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। नगर पालिका, नगर पंचायत सदस्यों और नगर निगम पार्षद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर होगा। नामांकन प्रक्रिया के बाद बैलेट पेपर की छपाई का कार्य होगा।

कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खुला
शाहजहांपुर। नगर निकाय के लिए कलक्ट्रेट कक्ष संख्या-07 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 05842-297105 और 05842-297106 फोन नंबर पर पर आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना दी जा सकती है। एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने बताया कि सभी प्रकार की सूचनाओं, शिकायतों की जानकारी के साथ ही उड़नदस्ता आदि टीम से समन्वय स्थापित करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।



एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
खुदागंज। एसडीएम दीपशिखा सिंह और तिलहर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन ने खुदागंज कस्बे के पूर्वी क्षेत्र में बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मोहल्ला हनुमान गली स्थित आदर्श स्कूल में बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था देखी। अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार रावत को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कन्या पाठशाला विद्यालय में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुदागंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह भी साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed