फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   barish

लगातार बारिश से लुढ़का पारा, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

Fri, 23 Aug 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
barish
शाहजहांपुर। बुधवार को आधी रात के बाद से लगातार हो रही बूंदाबांदी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया और किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं, लेकिन महानगर के निचले स्थानों समेत ग्रामीण क्षेत्र में संपर्कं मार्गों और गलियारों में कीचड़ एवं जलभराव की समस्या से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। देर रात से गुरुवार दोपहर बाद तक 45 मिमी बारिश हुई और इससे पिछले 24 घंटे की तुलना में तापमान भी लगभग तीन डिग्री लुढ़क गया। बारिश के चलते दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी चहल-पहल गायब रही।
विज्ञापन

बीते दिन सुबह से बादल छाए होने से बारिश के आसार बने, लेकिन शाम तक रुक-रुककर मामूली बूंदाबांदी हुई। शाम को फुहारें भी बंद हो गईं, लेकिन रात एक बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई तो बरसात ने दोपहर तक थमने का नाम नहीं लिया। सुबह आठ बजे तक 22 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। दोपहर एक बजे तक 45 मिमी बारिश हुई। सुबह नौ से 11 बजे के बीच बारिश की रफ्तार बढ़ी तो रोडवेज, पुवायां रोड, टेंपो स्टैंड, टाउनहाल फव्वारा के पास, टेलीफोन एक्सचेंज के सामने आदि कई निचले ठिकानों पर देर तक जलभराव बना रहा। सुबह से दोपहर तक नौकरी पेशा और कामकाजी लोगों की दिनचर्या भी गड़बड़ाने लगी। कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहद कम होने के कारण वहां रेनी डे घोषित कर छुट्टी कर दी गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार लगातार 11-12 घंटे बारिश से हवा में आर्द्रता बढ़कर 98 फीसदी हो गई और इसी वजह से दिन मेें अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री से घटकर 27.3 डिग्री सेल्सियस रह गया। उन्होंने बताया कि आज हुई बारिश को मिलाकर मानसून सीजन में जून से अब तक 547 मिमी बरसात हो चुकी है जो कि खरीफ की सभी फसलों के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed