{"_id":"68f7db95b16a52b9a30fd1d6","slug":"bareilly-youth-travelling-in-e-rickshaw-loses-his-leg-after-being-hit-by-auto-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155617-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ई-रिक्शा से जा रहे बरेली के युवक का ऑटो की टक्कर से पैर कटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ई-रिक्शा से जा रहे बरेली के युवक का ऑटो की टक्कर से पैर कटा, मौत
विज्ञापन
इरशाद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। बरेली जिले के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के छावनी अशरफ खां निवासी 40 वर्षीय इरशाद की सोमवार को आरसी मिशन थाना क्षेत्र में हरदोई रोड पर हुए हादसे में मौत हो गई। वह शाहबाद से घर जाने के लिए निकला था।
दिलशाद खां ने बताया कि भाई इरशाद हरदोई जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र की एक बेकरी में काम करता था। सोमवार को दीपावली का अवकाश था। इसलिए भाई घर आने के लिए ई-रिक्शा से बस अड्डे के लिए जा रहा था। जैसे ही रौसर कोठी गांव के पास वह पहुंचा। तभी पीछे से आए ऑटो की टक्कर लगने से बाहर निकला इरशाद का पैर कट गया।
हादसे के बाद उसका खून रुक नहीं रहा था। राहगीरों की मदद से भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां भी उसका खून नहीं रुका। कुछ देर के बाद उपचार के दौरान भाई की मौत हो गई। भाई की जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने सूचना दी। दिलशाद ने बताया कि भाई इरशाद चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। आरसी मिशन थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।