फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bareilly uproar: We were beaten up because we were empty-handed; this time we will come prepared and turn Bareilly into Nepal.

बरेली बवाल : खाली हाथ थे तो पीट दिया, अबकी तैयारी से आएंगे, बरेली को नेपाल बनाएंगे

Thu, 02 Oct 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bareilly uproar: We were beaten up because we were empty-handed; this time we will come prepared and turn Bareilly into Nepal.
बरेली। मौलाना तौकीर के जेल जाने के बाद लगातार शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर जिले के बाहर से भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। खुराफाती बरेली को नेपाल बनाने की धमकी दे रहे हैं। बरेली पुलिस के लाठीचार्ज को बर्बरता के रूप में दिखाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले किशोरों को लहूलुहान दिखाकर लोगों को धार्मिक आधार पर भड़काया जा रहा है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर मियां भाई नाम की आईडी से बरेली में भीड़ जुटने का वीडियो पोस्ट कर उस पर लिखा है कि खाली हाथ थे तो तुमने पीट दिया, अबकी बार तैयारी से आएंगे। बरेली को अगला नेपाल बनाएंगे। इस वीडियो पर हजारों लाइक आ रहे हैं। मोहम्मद जुबैर सिद्दीकी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें मौलाना बरेली की घटना का जिक्र कर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कई और विवादित वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे साफ है कि शहर में भीड़ जुटाकर कर्फ्यू लगवाने के मंसूबे थे। एक शहरवासी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह मीडिया से बात करते हुए कह रहा है कि अभी हम लोगों की डेंटिंग-पेंटिंग की गई है, कोई सरकार हमेशा नहीं रहती। सरकार बदलेगी तो किसी की वेल्डिंग भी हो सकती है। पुलिस युवक को चिह्नित कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed