फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bar elections: Ask for votes by listing priorities

बार चुनाव : प्राथमिकताएं गिनाकर मांगे वोट

Sat, 21 Dec 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 21 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Ask for votes by listing priorities
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कचहरी स्थित राजीव सभागार में शुक्रवार को सभा का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष समेत सभी पदों के प्रत्याशियों ने प्राथमिकताओं को गिनाकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय वर्मा ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह सभी वकीलों का सामूहिक बीमा कराएंगे। मुरारी लाल राजपूत ने कहा कि वर्ष 2018 में अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। उनके कार्य के आधार पर उन्हें मौका दिया जाए। रमाकांत मिश्रा ने कहा कि चयन का कार्य आपका है। योग्यता, चरित्र, चाल देखकर आप मतदान करें।
विज्ञापन

सतनाम सिंह यादव ने कहा कि उन्हें मौका मिला तो वह बार की गरिमा बनाए रखते हुए कलक्ट्रेट जाने के लिए लोहे का जीना बनवाएंगे। साथ ही वकीलों के बैठने की समस्या का हल कराया जाएगा। सत्येंद्र प्रकाश शुक्ला ने वकीलों के लिए एक हाईटेक लाइब्रेरी व विद्युत आपूर्ति के लिए 25 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव पद के प्रत्याशी अवधेश कुमार तोमर ने कहा कि वकीलों की समस्याओं का समाधान आम सभा के द्वारा किया जाएगा। महेंद्र पाल ने कहा कि उनके समय में अधिवक्ता हित के साथ कोई समझौता नहीं होगा। नंदकिशोर अवस्थी ने कहा कि उन्हें मौका मिलता है तो बार में भ्रष्टाचार को समाप्त करवाएंगे।
प्रताप सिंह बोले कि वह कार्यकारिणी के सहयोग से पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि कोषाध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने हमेशा वकीलों के हित में कार्य किया है, आगे भी करेंगे।

राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो बैठक के लिए घंटी नहीं बजेगी, हूटर बोलेगा। कचहरी को साफ-सुथरा रखना, हर वकील का अपना नंबर होना व उनके कार्य होंगे। संजय सक्सेना ने कहा कि वह अधिवक्ता हित में कार्य करते हुए जूनियर वकीलों के लिए क्लासेस लगवाएंगे। वेदपाल ने कहा कि उन्हें मौका मिला कि उनका फैसला सदन के अनुसार होगा। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कारिणी सदस्य, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के प्रत्याशियों ने भी अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया और वकीलों से वोट मांगे। इस मौके पर चुनाव अधिकारी एजाज हसन खां, सहायक चुनाव अधिकारी गुलिस्ता खान, सत्येंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed