फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bar and Bench are two sides of the same coin: Civil Judge

बार और बेंच दोनों का मकसद लोगों को न्याय दिलाना : सिविल जज

Sat, 08 Jan 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bar and Bench are two sides of the same coin: Civil Judge
पुवायां में सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देते सिविल जज - फोटो : POWAYAN
पुवायां। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सिविल जज अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों का ही मकसद लोगों को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि सामंजस्य बनाए रखकर लोगों को न्याय दिलाने का काम करें। सिविल जज ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

इसके बाद सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केएन सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। बाद में नव निर्वाचित अध्यक्ष ने महामंत्री सुशील शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शुक्ला, पुस्तकालय अध्यक्ष मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रवक्ता निर्भय मिश्रा, संयुक्त मंत्री संतोष पांडे को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि वह वकीलों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। ओमप्रकाश गुप्ता, ओपी मिश्रा, गौरव शुक्ला, सुनील पाठक, ओमपाल यादव, सुशील लल्ला, सुनील सिंह, अनूप कंचन, राजकुमार रावत, मनोज पटेल, केसी राजपूत, मुकेश द्विवेदी सहित तमाम वकील मौजूद रहे। संचालन अमित दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed