फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bank Sakhis raise their voices for a hike in honorarium.

Shahjahanpur News: बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने के लिए उठाई आवाज

Tue, 06 Oct 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bank Sakhis raise their voices for a hike in honorarium.
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए पहुंचीं बैंक स​खियां । संवाद
शाहजहांपुर। जनपद में कार्यरत बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाए जाने के लिए कलक्ट्रेट में सोमवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। ज्ञापन में बताया कि बैंक सखी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

जन-धन खाते खुलवाने से लेकर समूहों के सीसीएल करवाने और रिकवरी तक का काम बैंक सखियों के माध्यम से किया जाता है, लेकिन इसके बदले उन्हें मात्र 3000 रुपये का मानदेय दिया जाता है, जो इस महंगाई के दौर में बहुत कम है। मांग की गई कि मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए, मानदेय सीधे व्यक्तिगत खाते में दिया जाए, बैंक सखियों को ड्रेस, आईडी कार्ड और लैपटॉप उपलब्ध कराया जाएं, बैंक में खाता खुलवाने, सीसीएल और रिकवरी करवाने पर अलग से प्रोत्साहन भत्ता प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा प्रदान किए जाने की भी मांग की गई। 15 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। इस दौरान रोशनी सिंह, सुनैना चौहान, वेदवती, रामसहेली, सविता, रीना देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed