फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car collided with truck bank manager died seven family members injured in shahjahanpur

Shahjahanpur News: साले की शादी से लौटते समय ट्रक से टकराई कार, बैंक मैनेजर की मौत, परिवार के सात लोग घायल

Tue, 04 Feb 2025 01:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Tue, 04 Feb 2025 01:36 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे बैंक मैनेजर की कार ट्रक से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Car collided with truck bank manager died seven family members injured in shahjahanpur
मदनापुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बैंक मैनेजर की कार। - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली से साले की शादी से लौटते समय बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में यूनाइटेड बैंक के मैनेजर मनीष श्रीवास्तव (38 वर्ष) की मौत हो गई। कार में सवार चार बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। दो को गंभीर चोट लगी है।

विज्ञापन


कानपुर के थाना रेल बाजार क्षेत्र के मीर कैंट निवासी निखिल श्रीवास्तव के साले बरेली के नवाबगंज में रहते हैं। उनकी शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ वह गए थे। सोमवार को तड़के वे कार से घर लौट रहे थे। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव कुदैया टोल प्लाजा के नजदीक कोहरे के दौरान बाइक सवार को बचाने के फेर में कार और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकलवाया। हादसे में मनीष श्रीवास्तव ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी स्वाति श्रीवास्तव, बेटी बेटी श्रद्धा, दो साल का बेटा केशव श्रीवास्तव, भाई निखिल श्रीवास्तव, उनकी पत्नी जिज्ञासा श्रीवास्तव, उनका पुत्र आवेद श्रीवास्तव और तीन वर्षीय बेटी रियान श्रीवास्तव घायल हो गईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिज्ञासा और रियान को अस्पताल में भर्ती कराया है। शेष को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ट्रक लेकर भागा, पुलिस ने शुरू की तलाश
कार को मनीष खुद चला रहे थे। हादसे के बार कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। रूट के सीसीटीवी कैमरे तलाश किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed