{"_id":"a492c8d5909054d8a05af073e84ffa67","slug":"bandi-will-relive-in-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर तीन बंदियों की होगी रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर तीन बंदियों की होगी रिहाई
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर जिला कारागार में विभिन्न अपराधों की सजा काट रहे तीन बंदियों को उनकी पूरी हो चुकी सजा अवधि, जेल में उनके आचरण, शारीरिक व पारिवारिक स्थितियों के आधार पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जेल जीवन से रिहाई का तोहफा मिलेगा। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बृहस्पतिवार को जिला जेल में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके यह निर्णय किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव, एडीएम पीके श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक सोहन लाल गुप्ता, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि अफसर शामिल रहे। अधिकारियों की टीम ने करीब दो घंटे तक समीक्षा कर 14 वर्ष से अधिक सजा काट चुके बंदियों की रिहाई के बारे में विचार विमर्श किया। कारावास अवधि में ऐसे बंदियों की सेहत के साथ उनकी मानसिक और पारिवारिक स्थितियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर अधिकारियों ने करीब एक दर्जन बंदी चिन्हित किए। उनमें से तीन बंदियों का जेल स्टाफ के साथ संतोषजनक व्यवहार पाते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में लौटाने को रिहा करने का निर्णय किया गया। डीएम के अनुसार रिहाई योग्य तीनों बंदियों को सजा माफी के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।