फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Banda Electricity Substation's panel explodes, fire in control form

बंडा के बिजली उपकेंद्र में पैनल फटने से 20 लाख का नुकसान

Sat, 02 Jul 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Banda Electricity Substation's panel explodes, fire in control form
बंडा के बिजली उपकेंद्र में लगी आग बुझाने का प्रयास करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाजहांपुर)। बंडा के बिजली उपकेंद्र पर पैनल फट जाने से कंट्रोल रूम में आग लग गई। इससे लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। उपकेंद्र पर आगे बुझाने के इंतजाम नहीं थे। एक पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लाकर आग बुझाई गई। आग से दो फीडरों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। शनिवार तक आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात तेज धमाके के साथ गुलड़िया भूपसिंह फीडर पर लगा पैनल फट गया। इससे कंट्रोल रूम में आग लग गई। आग फैलने से तमाम कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन केंद्र पर आग बुझाने के उपकरण नहीं होने से किसी की हिम्मत कंट्रोल रूम के पास जाने की नहीं हुई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। इस बीच लाइन ट्रिप हो जाने से आग फैलने से रुक गई। बाद में कुछ दूर एक पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र मंगवाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जानकारी ली। उपकेंद्र पर आग बुझाने के उपकरण नहीं होने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। जेई चिरौंजीलाल ने बताया कि गुलड़िया भूपसिंह फीडर पर लगा पैनल फटने के कारण आग लग गई थी। एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर गुलड़िया भूपसिंह फीडर समेत सभी फीडरों की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर मिलने से टल गया बड़ा नुकसान
बंडा के बिजली उपकेंद्र में आग लगने के बाद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उपकरण नहीं होने से आग पर काबू पाना कठिन हो गया। इसके बाद पेट्रोल पंप से (फायर एक्सटिंग्विशर) केमिकल और गैस के सिलिंडर लाकर आग पर काबू पाया जा सका। अगर सिलिंडर नहीं मिलते तो कंट्रोल रूम को बचाना कठिन हो जाता और भारी नुकसान हो जाता।

शनिवार तक सप्लाई सुचारु होने की उम्मीद
पैनल फटने के बाद कंट्रेाल रूम में आग लगने से नभीची और गुलड़िया भूपसिंह फीडर की सप्लाई बंद हो गई। एसडीओ सर्वेश सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग से लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। कर्मचारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। शनिवार तक बिजली सप्लाई सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed