फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Balaji Dham Foundation Day

बालाजी धाम का स्थापना दिवस मनाया

Sat, 11 Jul 2015 11:37 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 11 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Balaji Dham Foundation Day
कस्बे के याकूबपुर पड़ाव पर स्थित सुविख्यात बाला जी धाम का पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर में हवन-पूजन के बाद बाला जी का छप्पन प्रकार के बनाए गए व्यंजनों का भोग लगाया गया तथा भंडारे का भी आयोजन हुआ। देर शाम बाला जी का जागरण हुआ। इसमें कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

स्थापना दिवस के चलते सुबह से ही मंदिर पर भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाला जी को प्रसाद चढ़ाने के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से मंदिर पर विशेष सजावट कराई गई। देर शाम तक भजन समेत कई धार्मिक अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन

रात में बाला जी का जागरण हुआ, जिसमें भजनो के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। इस दौरान समिति के ओमप्रकाश सिंह, कृष्णा बाबू गुप्ता, विपिन कुमार मैथिल, सूरजमल गुप्ता, रामसनेही गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक के जरिए दी गई बैंक योजनाओं की जानकारी
जलालाबाद। जिला सहकारी बैंक के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल की ओर से गांव पिटारमऊ में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को नाटक, गीत तथा हास्य व्यंग्य के जरिए प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन, अल्प बचत तथा स्वास्थ्य जैसी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की गई।

इस मौके पर समाजसेवी आनंद त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए ताकि उनके जीवन में बदलाव आ सके। बोले बैंक से लिया गया ऋण विकास करता है जबकि साहूकारी ऋण विनाश की ओर ले जाता है। कलाकारों में वेदपाल सिंह, पवन कुमार, मिजाजी लाल, नरवीर आदि शामिल रहे। इस दौरान आयोजक संजीव कुमार, सर्वेश सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में योगेंद्र अग्निहोत्री ने सभी का आभार जताया। संचालन राजेश सिंह चंदेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed