{"_id":"5f246a4f8ebc3e63dc765831","slug":"bakrid-today-there-will-not-be-collective-prayers-shahjahanpur-news-bly414745340","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज, नहीं होगी सामूहिक नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज, नहीं होगी सामूहिक नमाज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुस्लिमों का प्रमुख पर्व बड़ी ईद (बकरीद) शनिवार को मनाई जाएगी। शहर काजी सैयद मसूद हसन ने बताया कि बड़ी ईदगाह में शनिवार सुबह 7:15 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। इसके बाद साढ़े सात बजे से जामा मस्जिद, छोटे और गदियाना ईदगाह में नमाज पढ़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि ईदगाहों में शासन की गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ पांच-पांच लोग ही नमाज पढ़ेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि वह घरों में रहकर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करें और कुर्बानी भी घरों में ही दें।
शहर काजी मसूद हसन ने कहा है कि सभी लोग शासन और प्रशासन की मंशानुरूप कार्य करें और मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इधर, शुक्रवार को बकरीद के मद्देनजर बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं और पुरुषों ने सेवइयों के अलावा जरूरत के हिसाब से खरीदारी की। कुर्बानी के लिए बकरों की भी खरीद-फरोख्त खूब हुई। शुक्रवार को 24 हजार से 50 हजार तक के बकरे बेचे और खरीदे गए। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस बार लोगों में बकरीद का उत्साह कम ही रहा। सेवइयों के अलावा महिलाओं और युवतियों ने शृंगार का सामान, सूट आदि खरीदे। इसके अलावा बाजार में फल, ड्राईफ्रूट आदि की बिक्री खूब की गई। बच्चों ने रेडीमेड कपड़े और जूते-चप्पल भी खरीदे।
डीएम-एसपी ने दी बकरीद की बधाई
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद ने जनपदवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। दोनों अधिकारियों ने कहा है कि मुस्लिम समाज के लोग त्योहार में घरों में ही नमाज पढ़ें और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही कुर्बानी दें। कोरोना संक्रमण काल में अपने सेहत की सुरक्षा भी सभी को स्वयं ही करनी है। इसलिए सामूहिक नमाज न पढ़ें और दूर से ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दें। संवाद