फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bakrid : Buyers Flock to Markets

बकरीद : बाजारों में उमड़े खरीदार

Thu, 28 May 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bakrid : Buyers Flock to Markets
ईदगाह में लगाए गए झूले। संवाद - फोटो : पुलिस कार्यालय में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद पुलिसकर्मी।
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर शाम तक सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। कुर्बानीस्थल भी तैयार किए गए। दूसरी ओर बाजार में आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा चहल-पहल रही। लोगाें ने कुर्ता पायजामा खरीदा। वहीं महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं की खरीदारी की।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर एक दिन पहले सुबह से ही तैयारियां प्रारंभ कर दी गईं। कुर्बानी वाले स्थानों पर साफ-सफाई कर व्यवस्थाएं पूरी की गईं। ईदगाह और जामा मस्जिद में सफाई कराने के साथ ही चूने से छिड़काव कर नमाजियों के लिए सफें तैयार कराई गईं।
विज्ञापन

ईदगाह में मेला भी लगाया गया है। झूले और दुकानें सज गईं हैं। कुर्बानी वाले पशुओं को चना, गेहूं आदि खिलाए गए। दूसरी ओर बाजारों में खूब चहल-पहल रही। लोगों ने सेवईं और सूत फेनी के साथ ही नमाज के लिए कुर्ता-पायजामा आदि खरीदा। वहीं चूड़ी वाली गली में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही। उन्होंने सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं की खरीदारी की। चूड़ी की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नगर निगम ने चलाया अभियान
ईद से एक दिन पहले ही नगर निगम की ओर से ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नमाजियों की सुविधा के लिए पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की गईं।
--
जिला प्रशासन सतर्क, निकाला रूट मार्च
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित ने अधिकारियों के साथ रूट मार्च निकालकर त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की अपील की। लाल इमली चौराहा, ईदगाह, कनौजिया मोड़ व कोतवाली समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च निकाला गया। प्रशासन का कहना है कि खुले में नमाज पढ़ने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने पर सख्त पाबंदी रहेगी। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने एनाउंसमेंट कर खुले में कुर्बानी न करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत आदि मौजूद रहे।
खुदागंज। बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। संवाद

--
यह है नमाज का समय

सुबह 7:30 बजे ईदगाह बड़े खुत्बा
8 बजे ईदगाह छोटे खुत्बा


7:45 बजे ईदगाह गदियाना
7.45 बजे जामा मस्जिद में नमाज होगी।
-----------
कांट : सुबह 7:30 बजे होगी नमाज
कांट। ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में सुबह 7:30 बजे होगी। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष शहजाद अहमद खां ने बताया कि नमाज के समय से पहले ईदगाह पहुंचने की कोशिश करें। कुर्बानी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। संवाद

ईदगाह में लगाए गए झूले। संवाद

ईदगाह में लगाए गए झूले। संवाद- फोटो : पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed