फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bahri Kurriya won the cricket match by defeating Imaliya.

Shahjahanpur News: बहरी कुर्रिया ने इमलिया को हराकर जीता क्रिकेट मैच

Sat, 06 Jun 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bahri Kurriya won the cricket match by defeating Imaliya.
कुर्रियाकलां। गांव की बड़ी पुलिया के पास स्थित मैदान पर आयोजित मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बहरी कुर्रिया और इमलिया की टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। बहरी कुर्रिया की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी से इमलिया की टीम को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

इससे पहले, टॉस जीतकर बहरी कुर्रिया के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी इमलिया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 107 रन बनाए। जवाब में बहरी कुर्रिया ने 11 ओवर की तीसरी गेंद पर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम के लोकेश को तीन ओवर में मात्र 19 रन देकर दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। इमलिया की तरफ से अंशुल यादव ने भी दो विकेट लेकर शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया। व्यवस्था में प्रतीक पांडेय ,दुर्गेश मिश्रा, मोनू पांडेय, दीपक सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed