{"_id":"683f42c304df615db6081d55","slug":"bag-containing-jewelery-snatched-from-businessman-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145294-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: व्यापारी से आभूषणों वाला थैला छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: व्यापारी से आभूषणों वाला थैला छीना
विज्ञापन
बंडा। पुवायां के राधा बिहार कॉलोनी निवासी विकास कुमार वाजपेयी से आभूषणों से भरा थैला युवक ने छीन लिया। पीड़ित ने बंडा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में विकास ने बताया कि उनकी बंडा चौराहा पर आभूषण की दुकान है। गांव बाबूपुर के एक युवक ने बरात के लिए जेवर एक लाख 62 हजार रुपये में तय किया था। मंगलवार की शाम जेवर देने गया तो उसने रुपये उधार करने के लिए कहा। आभूषण देने से इन्कार करते हुए वह चल दिए। आरोप है कि युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ रास्ते में उसकी बाइक रोककर सोने-चांदी से भरा थैला छीन लिया।
इसमें करीब आठ लाख रुपये का जेवर था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि उपनिरीक्षक को जांच के लिए भेजा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद