{"_id":"69960e39e4f3e02aa0080f88","slug":"babuji-maharajs-lamp-has-become-a-spiritual-movement-across-the-world-kovind-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165985-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे विश्व में आध्यात्मिक आंदोलन बना बाबूजी महाराज का जलाया दीपक : कोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे विश्व में आध्यात्मिक आंदोलन बना बाबूजी महाराज का जलाया दीपक : कोविंद
विज्ञापन
श्री रामचंद्र मिशन में आयोजित वसंतोत्सव कार्यक्रम में बोलते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। स्र
शाहजहांपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि शाहजहांपुर में बाबूजी महाराज ने करीब आठ दशक पूर्व अध्यात्म का जो दीपक जलाया था, वह आज पूरे विश्व में एक आध्यात्मिक आंदोलन बन चुका है। उत्सव के दौरान पूरे आश्रम में बाबूजी महाराज की दिव्यता का प्रवाह हो रहा है।
पूर्व राष्ट्रपति बुधवार को श्री रामचंद्र मिशन में आयोजित वसंतोत्सव के दूसरे चरण के तीसरे दिन अभ्यासियों को संबोधित कर रहे थे। देश–विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान साधना कर मानव कल्याण एवं विश्व शांति की कामना की।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह उत्सव हम सबके लिए बहुत खास है। 50 वर्ष पूर्व बाबूजी महाराज ने शाहजहांपुर में आश्रम की स्थापना की थी। गुरु दाजी ने पूरे आश्रम का जीर्णोद्धार कराया है। प्रशिक्षक माधोगोपाल अग्रवाल ने कहा कि आत्मा का अध्ययन ही अध्यात्म है। सहज मार्ग केवल प्रेम सिखाता है। सभी से प्रेम करो, यही हमारे गुरुओं का संदेश है।
विज्ञापन
इस मौके पर मिशन के सचिव उमाशंकर वाजपेयी, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, एके गर्ग, राजगोपाल अग्रवाल, श्रीगोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, सतीश चंद्र सचान, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
--
बाबूजी महाराज के आवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति और दाजी
श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष और गुरुदेव कमलेश डी पटेल दाजी व पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शहर के मोहल्ला दीवान जोगराज स्थित बाबूजी महाराज के घर पहुंचे। यहां बाबूजी महाराज के सुपुत्र सर्वेश चंद्रा और पुत्रवधू अमिता चंद्रा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बाबूजी महाराज के कक्ष में बैठकर ध्यान साधना की। दाजी ने बाबूजी महाराज के उनके घर में बिताए पलों का स्मरण करते हुए अपनी यादें साझा कीं।
--
पूर्व राष्ट्रपति ने अभ्यासियों से जाना कुशलक्षेम
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दाजी के साथ पूरे आश्रम का भ्रमण किया और आश्रम की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होने ध्यान मंडप, आवास पंडाल, बाबूजी वनम, पुराने मेडिटेशन हाल, आवास व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी अभ्यासियों से उनका कुशलक्षेम पूछा।