फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BA girl student said difficult to save respect from her father in Shahjahanpur

एक बेटी की दर्दनाक आपबीती: पिता लड़कियों को घर लाकर कराता है देह व्यापार, मेरी भी आबरू बचना मुश्किल

Fri, 26 Aug 2022 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 01:54 AM IST
सार

शहर के एक महाविद्यालय में बीए की छात्रा गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंची। उसने डीएम कार्यालय में पत्र देकर बताया कि उसके पिता मसाले का काम करते हैं। वह लड़कियों को घर लाते हैं और देह व्यापार भी कराते हैं।

विज्ञापन
BA girl student said difficult to save respect from her father in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी बीए की छात्रा ने अपने पिता पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता उसे कई दिन तक खाना नहीं देता है। छात्रा ने डीएम को पत्र देकर बताया कि पिता के दोस्त गलत नीयत से उसके साथ हरकतें करने की कोशिश करते हैं। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शहर के एक महाविद्यालय में बीए की छात्रा गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंची। उसने डीएम कार्यालय में पत्र देकर बताया कि उसके पिता मसाले का काम करते हैं। मसालों में केमिकल मिलाकर सेहत से खिलवाड़ करने से नहीं चूकते हैं। वह लड़कियों को घर लाते हैं और देह व्यापार भी कराते हैं। छात्रा ने बताया कि गलत कार्य से रोकने पर पहले उसकी मां को भूखा-प्यासा रखा जाता था। इसके चलते 2017 में मां की मौत हो गई।

विज्ञापन

आरोप है कि घर आने वाले शराबी लोगों ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। पिता भी उसके साथ दुष्कर्म करना चाहता है। पिता की आदतों से तंग आकर कुछ दिन वह अपने ताऊ के पास रही। उनका व्यवहार बदलने के कारण अपने घर लौटना पड़ गया। पिता से अपनी इज्जत बचाना मुश्किल है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। प्रार्थना पत्र आने के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed