फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Azaan and Farad drowned in saving Adnan and Arbaaz

अदनान और अरबाज का बचाने में डूब गए अजान और फराद

Tue, 31 May 2022 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Azaan and Farad drowned in saving Adnan and Arbaaz
अल्लागंज क्षेत्र की रामगंगा नदी में डूबे फराद व अजान को नाव से ढूंढ़ते गोता खोर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। रामगंगा नदी में डूबकर जान गंवाने वाले अजान और फराद वहां नहाने नहीं गए थे। उन्होंने जब अदनान और अरबाज को डूबते देखा तो बगैर कुछ सोचे नदी में छलांग लगा दी। फराद और अजान थोड़ा-बहुत तैरना जानते थे, लेकिन गहराई में चले जाने के कारण डूब गए। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। बेटों का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े।
विज्ञापन

30 व 31 मई को होने वाले उर्स शरीफ में दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां पर मेला लगता है। मेले में कन्नौज के छिबरामऊ निवासी मोहम्मद अजान भी अपने फूफा नुसरत के घर आया था। नुसरत के बेटा फराद की अजान से काफी पक्की दोस्ती थी। उर्स में हरदोई के थाना शाहबाद के गांव गढ़ियारंगीन निवासी अदनान (19) पुत्र सलीम व अरबाज (17) पुत्र शमीम भी आए थे। वे भी नुसरत के रिश्तेदार हैं। अल्हागंज थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि अरबाज और अदनान नदी में नहा रहे थे। वे दोनों गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे तो शोर मचाया।
विज्ञापन

दूर बैठे अजान और फराद दौड़ पड़े। उन्होंने नदी में छलांग लगा ली। दोनों को बचाते हुए अजान और फराद डूब गए, जबकि अरबाज और अदनान को अन्य लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के गोताखोर भी नदी में उतारे गए। शवों को तलाश करने के लिए नाव का सहारा लिया गया। बेटे का शव देखकर अजान की मां शमा बेगम बिलख पड़ी। उनके आंसू नहीं थम रहे थे। परिजन ने शाम को मगरिब की नमाज के बाद शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों साथ दी थी इंटरमीडिएट की परीक्षा
अजान और फराद ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा साथ-साथ दी थी। मऊ शाहजहांपुर के रहने वाले फराद ने हाईस्कूल के बाद इंटर छिबरामऊ निवासी अपने मामा के यहां रहकर ही किया था। साथ-साथ पढ़ाई करने वाले भाई आपस में गहरे दोस्त बन गए थे। परिजन के अनुसार, अजान को उर्स के बजाय अपने दोस्त से मिलने की इच्छा यहां तक खींच लाई।

अजान तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था, जबकि फराद दो भाइयों में बड़ा था। युवकों के साथ हुई अनहोनी से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उर्स के चलते नुसरत का घर मेहमानों से भरा हुआ था। पूरे गांव में मेले को लेकर काफी तैयारी की गई थी, लेकिन नदी में अजान और फराद के डूबने के कारण गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed