फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ayush murder case Sadar Inspector removed three accused sent to jail

आयुष हत्याकांड: शाहजहांपुर के सदर इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

Thu, 05 Dec 2024 04:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 04:50 PM IST
सार

शाहजहांपुर के आयुष हत्याकांड के तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अब तक पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया। 

विज्ञापन
Ayush murder case Sadar Inspector removed three accused sent to jail
सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : पुलिस

विस्तार

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में टेंट कारोबारी दिलीप गुप्ता के पुत्र आयुष गुप्ता की गोली मारकर हत्या की घटना में एसपी राजेश एस. ने सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह को हटा दिया। बताया जाता है कि वह आरोपी स्वप्निल शर्मा से व्हाट्सएप कॉल पर बात कर रहे थे। परिजन ने एतराज जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। वहीं, मामले में देर रात पकड़े गए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दो दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र की श्यामतगंज गौटिया निवासी आयुष गुप्ता की रामलीला मैदान में पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पिता दिलीप की ओर से पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, पलक, काजल समेत 13 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन


UP: यहां भी बरेली जैसा अधूरा पुल... कई रास्ते हैं खतरनाक, गूगल मैप पर सब सही; कहीं धोखा न हो जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर शव रखकर जाम लगाया था। पुलिस ने देर रात हत्या के आरोपी आशुतोष उर्फ प्रिंस राजपूत उर्फ बबुआ निवासी गदियाना, उसकी साली काजल व ओसीएफ स्टेट डबल स्टोरी निवासी आर्यन उर्फ शुभांकर को गिरफ्तार कर लिया था। दिनदहाड़े हत्याकांड में पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट न होने पर एसपी राजेश एस. ने सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह पर गाज गिरा दी। उन्हें एएचटीयू भेजा गया। एएचटीयू के प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह को सदर थाने का चार्ज दिया गया है।

जाम के दौरान परिजन ने उठाया था आरोपी से संपर्क का मुद्दा
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजन के जाम लगाने के दौरान सदर इंस्पेक्टर द्वारा आरोपी स्वप्निल शर्मा से व्हाट्सएप कॉल पर बात करने की शिकायत की गई थी। इंस्पेक्टर का तर्क था कि बात करने के बहाने वह लोकेशन निकालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

आयुष ने कॉल कर बुलाया था प्रिंस को
आयुष हत्याकांड के आरोपी प्रिंस राजपूत ने पुलिस को बयान दिया कि आयुष ने ही उसे कॉल कर बुलाया था। उसकी पत्नी पलक ने जाने से मना किया था। कई बार कॉल आने पर वह रामलीला मैदान में पहुंचा था। जहां आयुष ही भड़क रहा था और उसने ही तमंचा निकाल लिया था। बताया जाता है कि प्रिंस और आयुष में दोस्ती थी। आयुष की काजल से बात होने लगी थी। इस बात के सामने आने पर प्रिंस ने विरोध किया था। आयुष उसकी पत्नी व साली को बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसका पता चलने पर वह चिढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed