{"_id":"67647925c8b79a938709f25b","slug":"ayush-murder-case-anmol-worth-rs-25-thousand-also-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-133872-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष हत्याकांड : 25 हजार का इनामी अनमोल भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष हत्याकांड : 25 हजार का इनामी अनमोल भी गिरफ्तार
Fri, 20 Dec 2024 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
सदर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अनमोल। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। दो दिसंबर को ओसीएफ के रामलीला मैदान में दिनदहाड़े आयुष गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद 25 हजार के इनामी अनमोल सक्सेना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेम-प्रसंग को लेकर थाना सदर बाजार क्षेत्र की श्यामतगंज गौटिया निवासी दिलीप गुप्ता के बेटे आयुष की हत्या की गई थी। मामले में 14 लोगों को नामजद किया गया था। घटना में वांछित हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, अनमोल सक्सेना, शेखर मौर्या और अनुज सिंह के घर पर सदर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया था। उसके अगले दिन एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
बुधवार को पुलिस ने स्वप्निल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को चौक कोतवाली के मोहल्ला आनंदपुरम कॉलोनी निवासी अनमोल सक्सेना को शाहबाजनगर क्षेत्र में हाईवे पर नए ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्तों में अभी तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।