{"_id":"81d4a2bd53aaf6513d9c4b354f48149e","slug":"awakened-to-a-new-generation-of-national-pride-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वाभिमान जागृत करे नई पीढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वाभिमान जागृत करे नई पीढ़ी
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रूस्तमपुर में प्रेमकिशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की ओर से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में शिक्षाविद अनुग्रह नारायण पाठक ने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है और उन्हें राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिये अपने अन्दर राष्ट्रीय स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास जागृत करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बालिकाओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें और सशक्त बनना होगा जिससे दूषित मानसिकता के लोग उनको अपमानित करने की सोच भी न सके। इस मौके पर वक्ता आन्नद त्रिवेदी, खशबू, आकांक्षा, नीरज रिंकी, लता सिंह ने भी विचार रखे। जबकि ज्ञानवती, रिंकी, सोनाली, सीमा, श्रद्धा, कोमल आदि ने राष्टीयता से ओतप्रोत गीत सुनाकर मौजूद लोगो को भाव विभोर कर दिया। शिविर प्रभारी डॉ. श्रीकृष्ण यादव ने देश की मौजूदा समस्याओ पर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें मिटाने के लिये युवाओ से आगे आने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नूरबानो ने किया।
विज्ञापन