फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Auto collides with tractor-trolley, two killed, five injured

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ऑटो, दो लोगों की मौत, पांच घायल

Sun, 28 Apr 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 28 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Auto collides with tractor-trolley, two killed, five injured
सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र में उसावां मार्ग पर शनिवार को सवारियों से भरा ऑटो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार परौर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी सरनाम (60) व उदयवीर (48) की मौत हो गई। तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने एक घंटे तक हाईवे जाम रखा। सीओ ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

परौर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी राकेश की बेटी शोभा की शादी शुक्रवार को बदायूं के एक मैरिज लॉन में हुई थी। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव के राजपाल, उदयवीर समेत कई लोग गए थे। शनिवार शाम ये लोग ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बाराकलां गांव से थोड़ा आगे ऑटो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सरनाम व उदयवीर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में शिक्षक राजपाल (62), राकेश का सात वर्षीय पुत्र टिंकू व 11 वर्षीय पुत्री स्वाति, छह साल का शिवओम व पांच वर्ष की मोहिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक लोग जाम लगाए रहे। इस बीच सीओ जलालाबाद अजय राय ने पहुंच गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हादसे की सूचना पर सीओ, नायब तहसीलदार शशांक, कानूनगो आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद गनेशपुर निवासी धीरपाल की ओर से ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

----------
बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरा युवक, ट्रैक्टर से कुचला
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव ऊधौपारा के पास सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया दास निवासी हेतराम (30) की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हेतराम की थाना आरसी मिशन क्षेत्र के ग्राम कारी मकुवापुर में ससुराल है। वह शनिवार को अपने साले कन्हैयालाल व बेटे रानू के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। शाम करीब सात बजे ग्राम ऊधोपारा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक की टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया हेतराम के ऊपर से निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद

सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सरनाम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed