फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attempt to rob the merchant's house in broad daylight in Khutar

खुटार में व्यापारी के घर दिनदहाड़े लूट का प्रयास

Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob the merchant's house in broad daylight in Khutar
खुटार। बारदाना व्यापारी रविंद्र गुप्ता के घर दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया गया। बाइक सवार दो बदमाश करीब 13 मिनट तक मौके पर मौजूद रहे। बदमाशों के फोटो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविंद्र गुप्ता की बंडा रोड पर नखासा बाजार के पास दुकान है। वह पुराने बारदाने का व्यापार करते हैं। दुकान के ऊपर उनका परिवार रहता है। शनिवार दोपहर 12.20 पर अपाचे बाइक से दो बदमाश उनके पास पहुंचे और बारदाने का भाव पूछने लगे। रविंद्र गुप्ता ने बारदाने का रेट बताने के साथ ही जानकारी ली तो बदमाशों ने खुद को बंडा निवासी बताया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद 12.30 पर फिर से मौके पर आ पहुंचे।
विज्ञापन

एक बदमाश ने रविंद्र से बारदाना दिखाने को कहा। इस दौरान उसने तमंचा तान कर रविंद्र गुप्ता से जेब खाली कर देने को कहा, लेकिन रविंद्र गुप्ता पीछे आंगन की ओर हटते हुए जोर-जोर से बोलने लगे। तेज आवाज सुनकर ऊपर रहने वाले परिवार के लोग भी आ गए और बदमाशों को देख शोर मचा दिया। शोर होने पर बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। आसपास लगे दो सीसीटीवी में दोनों बदमाशों के वीडियो बन गए हैं। उनकी बाइक भी वीडियो में साफ नजर आ रही है। रविंद्र गुप्ता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि बारदाना खरीदने को लेकर विवाद था। लूट का प्रयास नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed