फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   attacked on RSS office in Shahjahanpur

UP: शाहजहांपुर में आरएसएस कार्यालय पर हमला, हमलावरों ने की तोड़फोड़, फायरिंग कर फैलाई दहशत

Thu, 03 Aug 2023 08:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 08:12 AM IST
सार

टाउनहाल स्थित आरएसएस कार्यालय के चैनल पर एक युवक पेशाब कर रहा था। संघ कार्यकर्ता ने उसे टोका तो वह भड़क गया। उसने अपने साथी बुला लिए और कार्यालय में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन
attacked on RSS office in Shahjahanpur
घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के टाउन हाल में बुधवार की रात करीब 10:40 बजे कुछ लोगों द्वारा चैनल के पास पेशाब करने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कार्यालाय में घुसकर तोड़फोड़ की। कार्यालय में रहने वालों से भी मारपीट की गई। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

बुधवार की देर रात कुछ लोग कार्यालय के चैनल पर पेशाब कर रहे थे। अंदर से महानगर प्रचारक मंजीत ने विरोध किया तो युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। मंजीत ने तुरंत विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा को सूचना दी। इधर, युवकों ने भी अपने सहयोगी बुला लिए और कार्यालय का घेराव करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। 

ये भी पढ़ें- 'चौकी इंचार्ज करते हैं अपमानित': यह आरोप लगाकर हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी दो गोलियां, पुलिस महकमे में खलबली
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमला करने वाले का नाम शशांक बताया जा रहा है। रवि मिश्रा समेत कई लोग मौके पर रात में ही पहुंच गए। सीओ सिटी समेत कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed