फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attack on the police who went to raid, the accused fled

दबिश देने गई पुलिस पर हमला, भाग गए आरोपी

Sat, 18 Jun 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Attack on the police who went to raid, the accused fled
खुदागंज/तिलहर। गांव पहाड़ीपुर भूपत में दबिश देने गई खुदागंज थाने की पुलिस पर आरोपियों और महिलाओं ने हमला कर दिया। अफरातफरी के बीच आरोपी भाग गए। एक पुलिसकर्मी के घायल होने की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इनकार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर भूपत निवासी प्रधान रूबी गंगवार के पति सुधीर कुमार गंगवार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे गांव के कृष्णमुरारी दुबे, ललित मोहन, सुनील, भानु, बड़के और दो अन्य अज्ञात शस्त्रों से लैस होकर उनके घर पर आ गए। आरोप है कि कृष्ण मुरारी दुबे ने गालियां देते हुए कहा कि प्रधान बनने के बाद उसके दिमाग ज्यादा खराब हो गए हैं। इसके बाद हमलावरों ने फायर किया, लेकिन वह बच गया। आरोपी धमकाते हुए चले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को आरोपियों के घर पर दबिश दी तो घर में मौजूद महिलाएं व आरोपियों ने पुलिस से धक्कामुक्की की और हमला कर दिया। चर्चा है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल भी हो गया। पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तिलहर अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी थी। इस बीच आरोपियों के परिवार की महिलाएं उग्र हो गईं। उन्होंने किसी भी सिपाही के घायल होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed