{"_id":"67801ef25db35e870a032088","slug":"atm-dispensed-500-rupee-notes-instead-of-200-rupee-notes-people-withdrew-five-lakh-rupees-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-135277-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 200 के स्थान पर एटीएम ने उगले 500 के नोट, पांच लाख निकाल ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 200 के स्थान पर एटीएम ने उगले 500 के नोट, पांच लाख निकाल ले गए लोग
Fri, 10 Jan 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। क्षेत्र में 15 दिन पहले एक एटीएम से 200 के स्थान पर पांच सौ रुपये के नोट निकलने लगे। जानकारी हुई तो रुपये निकालने की होड़ लग गई। तमाम लोगों ने पांच लाख रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी होने के बाद एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के मैनेजर ने 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला बजरिया मौलवी बदन खां निवासी अभय सिंह यादव ने बताया कि वह सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड में ब्रांच मैनेजर हैं। उनकी कंपनी अलग-अलग बैंकों से रुपये लेकर एटीएम में रिफलिंग का काम करती है।
सिंधौली के गांव सुहेली निवासी अतुल कुमार सिंह और लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव गोविंदापुर निवासी आशीष पांडे उनके अधीन काम करते हैं। 23 दिसंबर को तिकुनिया चौराहे पर लगे इंडिया नंबर वन के एटीएम में अतुल और आशीष ने रिफलिंग के दौरान दो सौ रुपये की ट्रे में 500 के पांच लाख रुपये धोखे से रख दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद अलग-अलग ग्राहकों ने एटीएम से 4,98,500 रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी अतुल और आशीष को एटीएम में 27 दिसंबर को दूसरी रिफलिंग के दौरान हुई।
कर्मचारियों ने इसकी सूचना फर्रुखाबाद स्थित ऑफिस के अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्होंने एटीएम कंपनी से ग्राहकों की जानकारी निकलवाई है, जिससे निकाले गए रुपयों की रिकवरी की जा सके।
पुलिस ने अतुल, आशीष के अलावा रुपये निकालने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एटीएम से रुपये निकाले जाने के बाद पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
आठ जनवरी को तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। रुपये निकालने वालों की कोई सूची नहीं मिली है, जिसे बैंक से लिया जाएगा। सूची के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।