फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   atalbihari vajpai

महामना और वाजपेयी का योगदान अतुलनीय

Fri, 26 Dec 2014 12:07 AM IST
कांट (शाहजहांपुर)
कांट (शाहजहांपुर) Updated Fri, 26 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
atalbihari vajpai
कस्बा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन अटल सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद कृष्णा राज और पूर्व राज्यमंत्री अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत हुई गोष्ठी में सांसद कृष्णा राज ने कहा कि आज का दिन दोगुनी खुशी वाला है। केंद्र सरकार ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले महान शिक्षाविद् महामना मालवीय जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न की घोषणा कर पूरे देश को एक बार फिर दूरदर्शिता का परिचय दिया है। कहा: दोनों महापुरुषों का देश के प्रति योगदान अतुलनीय है। अटल जी को यह देश महान राजनेता के तौर पर याद करता है, वहीं मालवीय जी को शिक्षा और हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि अटल जी को भारत रत्न मिलना, सही मायने में सवा सौ करोड़ देशवासियों के गौरव की बात है। उन्होंने अटल जी की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, सत्यभान भदौरिया, सत्यपाल सिंह चौहान, राजेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, डॉ. रागिनी सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व चलाए गए सफाई अभियान में एसडीएम सदर जयनाथ यादव ने नगर पालिका कर्मचारियों को बुलाकर सफाई अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सोवरन यादव, ज्ञानेश सिंह, पंकेश मिश्रा, रामबरन सिहं, राम निवास, लईक अहमद, इरफान खान, सूरज तिवारी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि विमलेश शुक्ला के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया और उनको भारत रत्न देने पर हर्ष जताया गया। इस अवसर पर जगन्नाथ द्विवेदी, राधेश्याम शुक्ला, महेश योगी, जसवंत सिंह, बलकार सिंह आदि मौजूद रहे। एक अन्य कार्यक्रम में पुवायां मार्ग स्थित एक पैलेस में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने श्री बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया और लोगों को मिठाइयां वितरित की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कलक्टर दीक्षित, संदीप सिंह, डॉ. संजय अवस्थी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चांदपुर/खुटार। भाजपा के मंडल अध्यक्ष आदित्यप्रकाश त्रिवेदी के गांव चांदपुर स्थित आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर मिष्ठान वितरित कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर रमेश वर्मा, अरूण सक्सेना, रामचंद्र वर्मा, सुरेंद्र मौर्य, संतकुमार बाजपेयी, शिवलू शुक्ला, विपिन शुक्ला, पियुष मिश्रा, डॉ. वेदसरन दीक्षित, राजू दीक्षित, अरूण पंाडे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खुदागंज। भाजपा के नगर कार्यालय अटल जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भाजपा नेता और पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह ने कहा कि अटल राष्ट्र और भाजपा के लिए अमूल्य धरोहर हैं। बोले, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उनके जन्मदिन पर भारत रत्न की उपाधि दिए जाने पर सारा देश स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण करके अटल जी की लंबी आयु होने की कामना की। कार्यक्रम को कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, समाजसेवी एवं भारत परिषद के जिला महासचिव मिर्जा राशिद बेग ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, किशनलाल गंगवार, विश्वमोहन अग्रवाल, झब्बूलाल गंगवार, अंशू जैन, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


भारत रत्न मिलने पर जताई खुशी
अल्हागंज। मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कश्यप ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा मदनमोहन मालवीय को भारत रत्न मिलने पर ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दोनों महापुरुषों को भारत रत्न देकर जनता की भावनाओं का सम्मान किया है। कार्यक्रम में भाजयुमो नगर अध्यक्ष विजय राघव, महेंद्र, शिव सक्सेना, रितेश कश्यप, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed