फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   At stations like dirt lashed DRM

स्टेशनों पर गंदगी देख बरसे डीआरएम

Wed, 09 Nov 2016 12:21 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
 उत्तर रेलवेे के मंडल रेल प्रबंधक प्रमोद कुमार मंगलवार को सीतापुर ब्रांच लाइन के स्टेशनों का खिड़की निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्टेशनों पर गंदगी देख डीआरएम मातहतों पर जमकर बरसे। शाहजहांपुर पहुंचने पर स्टेशन के फुट ओेवर ब्रिज के नीचे बिछाए गए बिजली केबिल को देख उनका पारा फिर हाई हो गया।  इससे पहले रोजा के गार्ड रनिंग रूम में बैरा और किचन बदहाल हालत में देख कई अफसरों को तलब कर लिया। 
विज्ञापन

डीआरएम प्रमोद कुमार की स्पेशल ट्रेन दोपहर 1.50 बजे यहां पहुंची। डीआरएम स्पेशल यहां रुकते ही प्लेटफॉर्म पर अनुभागीय अधिकारियों के साथ मौजूद स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने उनकी अगवानी की और यात्री सुविधाओं में किए गए विस्तार का विवरण दिया। प्लेटफॉर्म से ओवर ब्रिज की सीढ़ियां चढ़ते समय उनकी निगाह पुल के नीचे लगाए गए पॉवर केबिल पर पड़ी तो त्योरियां चढ़ गईं। 
विज्ञापन

उन्होंने बिजली केबिल को यात्रियों के लिए खतरनाक बताते हुए उसे वहां से तत्काल हटाने के निर्देश दिए। दोनों रेलवे ट्रैक के बीच फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रेल महाप्रबंधक एके पूठिया 16 नवंबर को यहां निरीक्षण करने आ रहे हैं और उनके दौरे से पहले स्टेशन पर सफाई, बिजली, पानी, बेंच, स्टॉल आदि सारी व्यवस्थाएं ठीक हो जानीं चाहिए। स्टेशन गेट के पास बनाए गए कंक्रीट फाउंडेशन पर उनकी निगाह ठहरी देख एसएस, गौतम ने बताया कि यहां पर बहुत जल्द शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम रेल अधिकारियों के इस कदम का स्वागत करते हुए उन सभी शहीदों के बारे में जानकारी ली, जिनकी प्रतिमाएं स्थापित होनी हैं। उन्होंने स्टेशन के प्रवेश द्वार की तकनीकी खराबी जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की समस्याएं सुनीं और उनसे सुविधाओं से संबंधित सुझाव मांगे। इस मौके पर सहायक मंडल अभियंता रामेश्वर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ प्रदीप द्विवेदी, सफाई निरीक्षक त्रिलोक सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
इससे पूर्व, रोजा पहुंचकर डीआरएम ने सबसे पहले लोको लॉबी चेक की। वहां कई जगह पान-पुड़िया के निशान पाकर उन्होंने लोको प्रभारी हर कुमार को आड़े हाथों लिया। एसएस कार्यालय होते हुए गार्ड रनिंग रूम पहुंचने पर ठेकेदार द्वारा लगाए गए बैरा से लेकर किचन तक अव्यवस्थित और बर्तनों में गंदगी देख डीआरएम खासे खफा हुए। उन्होंने निर्माण निरीक्षक की जमकर फटकार लगाई। यही नहीं, वेटिंग रूम में बकरियां और गाय देख डीआरएम अवाक रह गए। 
निरीक्षण में पाई गईं सारी कमियां डीआरएम के पीए ने निरीक्षण बुक में मार्क कर लीं। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, रेलपथ अभियंता हर गोविंद, एआरटी प्रभारी रवि कुमार, लोको निरीक्षक अरुण कुमार बड़ाईक, आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र मलिक, जीआरपी प्रभारी परमहंस तिवारी आदि मौजूद रहे।
0000000000000000000000
ब्रांच लाइन पर चेक कीं सभी क्रासिंग
रोजा। डीआरएम ने सीतापुर रोजा के बीच हो रहे दोहरीकरण रेल लाइन के अलावा इलेक्ट्रिक संचालन के लिये हो रहे कामों का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान मैगलगंज, महोली, हेमपुर सहित रूट पर पड़ने वाले कई रेलवे फाटकों का बारीकी से निरीक्षण किया। 

000000000000
दिहाड़ी पर लगे मजदूर भी नहीं उतरे खरे
रोजा। डीआरएम निरीक्षण के लिये स्टेशन परिसर में दो दिनों से सफाई की व्यवस्था निजी खर्चे पर पूल प्रभारी करा रहे थे, लेकिन डीआरएम की पारखी नजरों से अपने को नहीं बचा पाये। दबी जुबां से प्रभारियों ने कहा कि यहां मात्र एक सफाई कर्मी की तैनाती है, जिससे इतने बड़े स्टेशन परिसर की नियमित सफाई हो पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed