फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   at Sahaj Marg Junction Vietnamese stone statue

सहज मार्ग जंक्शन पर लगेगी वियतनामी पत्थर से बनी प्रतिमा 17-52-50

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
at Sahaj Marg Junction Vietnamese stone statue
शाहजहांपुर। अजीजगंज तिराहे पर सहज मार्ग जंक्शन बनाया जा रहा है। इसमें रामचंद्र मिशन के संस्थापक रामचंद्र महाराज की प्रतिमा लगाने के साथ ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वियतनाम के मार्बल पत्थर से निर्मित रामचंद्र महाराज की प्रतिमा लगेगी।
विज्ञापन

रामचंद्र मिशन की स्थापना साल 1945 में हुई थी। वर्तमान समय में मिशन 165 देशों फैल चुका है। इन देशों में मिशन के आश्रम संचालित है। इनमें साधकों को नि:शुल्क मानसिक साधना कराई जाती है। मिशन की स्थापना करने वाले रामचंद्र महाराज की प्रतिमा को शहर के अजीजगंज तिराहे पर सहज मार्ग जंक्शन का निर्माण करवाकर स्थापित कराने की योजना है। इसे साकार करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से जमीन उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

इसके निर्माण निर्माण की जिम्मेदारी मिशन से जुड़े उद्योगपति माधोगोपाल अग्रवाल के परिवार द्वारा उठाई गई है। माधोगोपाल के बेटे अर्जुन अग्रवाल ने बताया कि निर्माणाधीन सहज मार्ग जंक्शन पर रामचंद्र महाराज की प्रतिमा लगाई जाएगी, जोकि वियतनामी मार्बल से निर्मित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पत्थर में अलग-अलग रंग के ग्रेनाइट सदृश्य कण मौजूद होते हैं। सहज मार्ग जंक्शन पर बारकोड के माध्यम से मेडिटेशन एक्सपीरियंस लिया जा सकेगा। लोगों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था रहेगी। पौधरोपण करवाकर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। बताया कि दिसंबर माह में ही सहज मार्ग जंक्शन के निर्माण का कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed