फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asthma patients more women than men

विश्व अस्थमा दिवस : एलर्जी बना रही अस्थमा रोगी, पुरुषों से ज्यादा महिलाएं हैं मर्ज से परेशान

Tue, 03 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Asthma patients more women than men
डॉ ऋषभ नायक - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मंगलवार तीन मई को विश्व अस्थमा दिवस होगा। अस्थमा सिर्फ बुजुर्गों को नहीं, बल्कि युवाओं और नौजवानों को भी घेर रहा। इसका प्रमुख कारण एलर्जी बन रही है। इसकी चपेट में आने वाले में अधिकतर महिलाएं हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अस्थमा से पीड़ित पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा आती हैं। डॉक्टरों का मानना है कि रोग से बचने के लिए खुद ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में अस्थमा के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब तो हर उम्र के लोग अस्थमा रोग की चपेट में आ रहे हैं। यह रोग अधिकतर एलर्जी की वजह से होता है। इसलिए डॉक्टर भी एलर्जी वाली चीजों से बचने की सलाह देते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. ऋषभ बताते हैं कि उनके पास हर दिन आने वाले मरीजों में महिलाएं ज्यादा हैं। उन्होंने बताय कि पंप में इनहेलर से दवा लेते रहना चाहिए। सांस लेने की गंभीर बीमारियों के बढ़ते बोझ का कारण वायु प्रदूषण को माना जा सकता है। नियमित दवाइयों का सेवन कर रोग से लड़ा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

अस्थमा के लक्षण
व्यायाम के बाद खांसी, सांसों की कमी, नियमित खांसी, घबराहट, छाती में जकड़न, सोने में परेशानी आदि
-अस्थमा होने का प्रमुख लक्षण एलर्जी, धूम्रपान, प्रदूषण, मोटापा, तनाव आदि होता है। धूल, मिट्टी या बागवानी का काम करने वाली लोगों को अस्थमा का रोग ज्यादा होता है। इससे लोगों को बचना चाहिए। ऐसी जगह पर जाने पर मास्क का प्रयोग करें। नियमित दवाई का सेवन करने से रोग से लड़ा जा सकता है। -डॉ.ऋषभ, फिजिशियन, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed