{"_id":"69c598f60fede2f1a20de672","slug":"assets-worth-80-crore-belonging-to-drug-trafficker-riyaz-and-his-relatives-seized-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-169070-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मादक पदार्थ तस्कर रियाज और उसके रिश्तेदारों की 80 करोड़ की संपत्ति सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मादक पदार्थ तस्कर रियाज और उसके रिश्तेदारों की 80 करोड़ की संपत्ति सीज
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में मादक पदार्थ के तस्कर की संपत्ति सीज करने के दौरान मौजूद पुलिस।
- फोटो : Samvad
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस के सहयोग से मोहल्ला आतिशबाजान निवासी मादक पदार्थ तस्कर बाबू उर्फ रियाज व उसके ससुर, साले और पत्नी की अपराध से अर्जित 80 करोड़ की संपत्तियों को सीज कर दिया। इनमें तीन मकान, शोरूम, ईंट-भट्ठा समेत दस संपत्तियां हैं।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि बाबू उर्फ रियाज अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लंबे समय से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। रियाज व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल 25 सितंबर को रियाज के साले राहत अली उर्फ कासिम, साढ़ू अरशद अली को दस करोड़ रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस ने पिछले साल दो अक्तूबर को 99 ग्राम स्मैक के साथ रियाज को गिरफ्तार किया था।
जेल से रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस ने रियाज के मीरानपुर कटरा के मोहल्ला आतिशबाजान स्थित मकान की दूसरी मंजिल के कमरे से डेढ़ किलो स्मैक बरामद की थी। वर्तमान में रियाज कोर्ट से जमानत पर बाहर है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि रियाज ने गैंग बनाकर तस्करी से करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 80 करोड़ की संपत्ति को सीज कर दिया गया। इनमें मोहल्ला आतिशबाजान में स्थित तीन मकान, बरेली रोड व कटरा-खुदागंज रोड पर स्थित चार मंजिला शोरूम, तिलहर-जैतीपुर रोड पर स्थित ईंट-भट्ठा आदि दस संपत्तियों को सीज किया गया है। कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही।
--
पिछले साल खोला था कॉम्प्लेक्स
रियाज ने काले कारनामों को छिपाने के लिए पिछले साल ही एक कॉम्प्लेक्स खोला था। राजनीति पहचान बनाने के लिए भी काफी रुपया खर्च किया था। कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन सत्ता पक्ष के एक विधायक से कराया था।
--
रियाज पर लगेगा गैंगस्टर
सीओ ज्योति यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को सीज व फ्रीज किया गया है। इससे अभियुक्त अब संपत्ति को न तो विक्रय कर सकेगा और न ही उसे खुर्द-बुर्द कर सकेगा। उन्होंने बताया कि रियाज पर सात मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल दो मुकदमे थाना कटरा, एक मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाने, एक मुकदमा वर्ष 2022 में बरेली के थाना देवरनिया, वर्ष 2025 और वर्ष 2017 में फतेहगंज पूर्वी थाने में मुकदमे दर्ज हुए। एक मुकदमा पिछले साल दिल्ली की अपराध शाखा में दर्ज किया गया था। 20 दिन पूर्व जमानत पर जेल से आए रियाज के खिलाफ मीरानपुर कटरा पुलिस की ओर से गैंगस्टर की कार्रवाई प्रस्तावित है।

मीरानपुर कटरा में मादक पदार्थ के तस्कर की संपत्ति सीज करने के दौरान मौजूद पुलिस।- फोटो : Samvad